फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के कुएं में डूबने से चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, शव को देख बिलख-बिलख कर रोई मां

Fri, 28 Sep 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
child death - फोटो : demo pic
विज्ञापन

देहरादून में एक धार्मिक स्थल के परिसर में बने कुएं में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


रामवीर सिंह, निवासी रामवीर कॉलोनी, धर्मपुर डांडा का चार वर्षीय पुत्र हर्षित शुक्रवार को स्कूल गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूल से घर लौटा और बैग रखकर बाहर खेलने चला गया।

करीब दो घंटे बाद परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। इससे परिजन परेशान हो गए। शाम को एक व्यक्ति ने बताया कि उसने कुछ बच्चों को अंबीवाला के धार्मिक स्थल के पास खेलते देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों बाद निकाला गया शव

इस पर परिजन आसपास के लोगों के साथ धार्मिक स्थल पहुंच गए। लेकिन उस समय वहां कोई नहीं था। इसी बीच सभी लोग कुएं की तरफ गए तो उसमें हर्षित डूबा हुआ था।

सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर राजेश शाह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद उन्होंने देर रात हर्षित का शव कुएं से बाहर निकाला। बच्चे के शव को देख मां बिलख-बिलख कर रोई। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि रामवीर सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका एक छोटा बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें