सहसपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और ड्रग तस्करी के मामले में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ढकरानी निवासी अब्दुल रहमान, मुजीबुर रहमान, अल्लारखी पर दहेज उत्पीड़न और साहबान उर्फ रैंचो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। न्यायालय की ओर से आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने सोमवार को चारों वारंटियों को उनके घर से पास से गिरफ्तार कर लिया।