मुरादाबाद में कटघर एनएच-24 पर रामगंगा पुल में एक के बाद एक 4 वाहर टकरा गए। इन वाहनों में एक वॉल्वो बस भी है जो दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
accident
बताया गया कि हादसे में बस चालक विपिन शर्मा (45) निवासी हल्द्वानी की मौत हो गई। 20 बस यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से 6 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
accident
हादसे की वजह सड़क पर खड़े खराब ट्रक का होना बताया गया है। सड़क पर खड़े ट्रक से सबसे पहले वॉल्वो बस, फिर ट्रक और इसके बाद कैंटर टकराया। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू कार्य किया।
4 of 5
accident
हादसा गुरुवार को तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुआ। उस वक़्त बस में यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद कई यात्री बस में फंस गए थे। सामने का शीशा तोड़कर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक चीख पुकार मचती रही।