फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही...कारागार गेट पर अनुपस्थित मिले चार पुलिसकर्मी, निलंबित

Fri, 02 Feb 2024 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने और ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई जिनको निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुल्जिमों को कोर्ट लाने और ले जाने में तैनात एक हवलदार और तीन सिपाहियों को ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने निलंबित कर दिया। जिला कारागार के गेट पर चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर चारों पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने और ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई जिनको निलंबित कर दिया गया।

Chamoli:  गोपेश्वर नगर में अलग-अलग क्षेत्रों में चार दुकानों के ताले टूटे मिले, नकदी और दुकानों से सामान गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता व संवेदनशीलता परखने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की आकस्मिक चेकिंग के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आकस्मिक चेकिंग की तो पाया कि जिला कारागार सुद्धोवाला के गेट पर ड्यूटी पर नियुक्त 29 पुलिसकर्मियों में से चार कर्मी सरकारी वाहन में नहीं थे। इसी के चलते हेड कांस्टेबल योगेश, कांस्टेबल राजेश, अनुज और बच्चन सिंह को निलंबित कर दिया गया।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें