फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार खिलाड़ियों ने कराटे में जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। तेलपुर स्थित शातोकॉन टाइगर कराटे डू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में चार कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में चार से सात मई को आयोजित हुई केएलओ सब जूनियर कैडेट जूनियर कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए एसोसिएशन के खिलाड़ी अरुण, सिद्धि क्षेत्री, संस्कृति तिवारी व नंदिका राणा ने कांस्य पदक जीतकर अपना व एसोसिएशन का नाम रोशन किया। कोच रामू केसरी क्षेत्री ने बताया प्रतियोगिता में एसोसिएशन के कुल दस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से चार ने पदक जीते हैं। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान रोहित कुमार, आर्यन क्षेत्री, श्रेयांश क्षेत्री, अंकिता क्षेत्री आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें