फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: उत्तराखंड के केशव नेगी के समर्थन में आए पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत, कहा-कोई निर्दोष सजा नहीं भुगतेगा

Mon, 08 Jun 2026 12:58 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दिल्ली अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का समर्थन मिला है। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के समर्थन में आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा उत्तराखंड केशव को न्याय दिलाने के लिए खड़ा है। केशव नेगी के साथ न्याय होगा। कोई निर्दोष सजा नहीं भुगतेगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सीएम रेखा गुप्ता से बात की। सीएम ने कहा देशभर के प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तैयारी पूरी, प्रदेश में आज से SIR की शुरुआत,  बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म बांटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी से बातचीत के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जांच पूरी तरह से तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर होगी। सीएम धामी ने कहा, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार व संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। मुख्यमंत्री ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बात कर उन्हें हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। कहा, हमारी सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें