फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार खिलाड़ी करेंगे राष्ट्रीय सीनियर गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहाली में 27 से 30 दिसंबर तक होगी चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार गतका खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में 27 से 30 दिसंबर तक होगी। एसोसिएशन के महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि गतका चैंपियनशिप में देशभर के 800 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। इसमें अंडर-19, अंडर-25 और अंडर-30 आयु वर्ग के सीनियर महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया लीग में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड से चयनित खिलाड़ियों में हरमन सिंह ऊभी, प्रदीप सिंह, अजैब सिंह, अजय सिंह, शामिल हैं। प्रदेश टीम के कोच सतविंदर सिंह और मैनेजर अतुल रावत होंगे। खिलाड़ियों के चयन पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, क्रीड़ा भारती और गतका उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश पांडे, विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, हरीश कोठारी, संजीव सैनी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें