सीमा जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भ
देहरादूून। सीमा जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान मंच के उद्देश्य और कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी और सीमा सुरक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मंच के प्रदेश संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी ने गतिविधियों में खेल प्रतियोगिताओं, सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्र जागरण, रिवर्स पलायन, आत्मनिर्भर, सीमा विमर्श, सीमा दर्शन, सीमा सुरक्षा जैसे विषयों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सीमा जागरण मंच की गतिविधियों का उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान प्रांतीय पदाधिकारी अतुल डिमरी, मितेश सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद