फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ और गंगोत्री से लौट रहे चार तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत

Sun, 19 May 2019 06:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Heart attack
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर पहुंचे चार तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गंगोत्री धाम के दर्शन करने के बाद शुक्रवार को जयेश सुखदेव भाई पटेल (55) निवासी वडोदरा, गुजरात अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ नेताला स्थित होटल में ठहरे हुए थे। इसी बीच जयेश पटेल कुछ कागजात की फोटोकॉपी कराने के लिए होटल के बाहर मौजूद दुकान पर गए, लेकिन इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। व्यापारियों व यात्रियों ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा पर भीलवाला राजस्तान से आए गोपाल (71) बाबा के दर्शन कर कंडी से लौट रहे थे। अचानक तबियत खराब होने से वे कंडी में अचेत हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं त्रिलोक सिंह कोहली (75) निवासी सुभाष नगर नई दिल्ली अपने परिजनों के साथ केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे, लेकिन फाटा में उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, शनिवार को केदारनाथ में प्रेमलता (65) पत्नी इंद्रमणि शुक्ला निवासी मध्यप्रदेश की तबियत अचानक खराब हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें