फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई शीतला में फंसा वाहन, पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर लाते पुलिस के जवान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सहसपुर। उफनाई शीतला नदी में यात्रियों का वाहन फंस गया। सूचना पर पहुंची सहसपुर पुलिस ने करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वाहन में सवार सभी चारों लोगों को सुरक्षित बचा लिया। बीते शुक्रवार की रात को थाना पुलिस को सूचना मिली कि देहरादून से विकासनगर जा रहा वाहन लांघा रोड स्थित शीतला नदी के रपटे में तेज बहाव के बीच फंस गया। जिसमें एक महिला समेत चार लोग सवार हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, एसआई नवल किशोर, सिपाही संदीप कुमार, नीरज पंवार, नव बहार सिंह मौके पर पहुंचे। उफनती नदी के बीच चार लोग वाहन में फंसे थे। तत्काल जेसीब और ट्रैक्टर मौके पर बुलाया गया। ट्रैक्टर के सहारे रस्सी बांधकर किसी तरह पुलिस और स्थानीय लोग वाहन तक पहुंचे। एक-एक कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ब्लॉक प्रमुख विकासनगर सरदार जसविंदर सिंह ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। बचाए गए लोगों की पहचान चालक अर्जुन सिंह, खजान सिंह, विक्रम और प्रियंका के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें