फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्षीय युवक समेत चार मरीजों की बीमारी से मौत, 107 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोरोना संक्रमण में कुछ राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को कोरोना से 18 वर्षीय युवक व 58 वर्षीय महिला समेत चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 107 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले यह आंकड़ा काफी ज्यादा था। वहीं कोरोना संक्रमित सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 18 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय महिला की मौत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुई है। जबकि एक मरीज की मौत एम्स ऋषिकेश व एक की दून अस्पताल में हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में 107 नए संक्रमित मरीज सामने आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 16541 पर पहुंच चुका है। हालांकि राहत देने वाली बात यह है कि 14397 मरीज इलाज कराने के बाद स्वस्थ होकर घरों को जा चुके हैं। जबकि 1449 मरीजों का सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अब तक 143592 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। जिसमें से 122760 की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। जहां तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों का सवाल है तो जिले में कुल मिलाकर 553 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है। बता दें कि एक दिन पूर्व जहां कोरोना संक्रमित छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही कोरोना संक्रमण के 140 नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें