यहां खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय
प्रदेश में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने पाण्डुवाखाल तहसील चौखुटिया जिला अल्मोड़ा, द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, कोटद्वारा जिला पौड़ी गढ़वाल, नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल एवं विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के मदननेगी जिला टिहरी गढ़वाल में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
10 करोड़ खर्च किए पर नहीं बना स्कूल
रुद्रप्रयाग जिले में सैनिक स्कूल खोलने की कवायद पिछले कई साल से चल रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन सैनिक कल्याण और शिक्षा विभाग के बीच तालमेल की कमी के चलते स्कूल भवन के निर्माण का मामला पिछले काफी समय से लटका है। स्कूल के लिए उपनल एवं अन्य से 10 करोड़ रुपये मंजूर कर उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को इसका काम सौंपा गया था, लेकिन निगम ने यह धनराशि बाउंड्रीवाल और रास्ता बनाने में ही खर्च कर दी।
ये भी पढ़ें..अंकिता हत्याकांड: पटवारी और रिजॉर्ट में ठहरे पर्यटक के बयान दर्ज, पुलकित ने गुमशुदगी दर्ज के लिए किया था फोन
पहाड़ में अधिकतर युवा सेना में जाना चाहते हैं। नए सैनिक स्कूल खुलने से पलायन रुकेगा और छात्र स्कूल जीवन से ही सेना के लिए तैयार हो सकेंगे। -डाॅ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री