जिले में डेंगू वायरस के चार नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। बारिश के बाद डेंगू मरीजों की संख्या में और अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। चिकित्सकों ने इस पर चिंता जाहिर की है।
बारिश शुरू होने के बाद देहरादून में डेंगू वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को चार मरीजों में डेंगू वायरस की पुष्टि हुई। वर्तमान में एक्टिव सभी 10 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। उधर, सोमवार को 56 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू वायरस के नियंत्रण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।