फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में चार नाबालिगों की शादी रोकी, अभिभावक ने दी आत्महत्या की धमकी, कार्रवाई पर माने

Sat, 01 Feb 2025 11:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रुद्रप्रयाग जिले में चार नाबालिगों की शादी रोकी गई। इस दौरान एक अभिभावक ने आत्महत्या की धमकी दी तो कार्रवाई किए जाने की चेतावनी देने पर वह माने।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कार्यक्रम अधिकारी की सक्रियता से जखोली ब्लॉक के घंघासू-बांगर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कराई जा रही चार नाबालिगों की शादी रोकी गई। साथ ही परिजनों को सख्त चेतावनी दी गई। अब, विभागीय टीम प्रत्येक सप्ताह इन गांवों से संबंधित परिजनों के बारे में जानकारी देगी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली कि घंघासू-बांगर के कुछ गांवों में आगामी 2 फरवरी को चार नाबालिग की शादी होनी है। इन बालिकाओं की उम्र क्रमश: 15, 16 व 17 वर्ष है। सूचना पर, जिला प्रशासन और जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षाधिकारी से संपर्क कर बालिकाओं के विद्यालयों से उनकी उम्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें...National Games: वजन के साथ परेशानियां भी उठानी पड़ रही...भारोत्तोलन के कई खिलाड़ियों को नहीं मिल पाई किट
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक गणेश लाल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला समन्वयक दीपिका कांडपाल, बाल संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत और सुपरवाइजर सुरेंद्र को गांव भेजा गया। दोपहर को गांव पहुंची टीम ने संबंधित अभिभावकों से उनके घर पर जाकर संपर्क कर नाबालिग की शादी रोकने को कहा। शादी रुकने पर एक अभिभावक ने आत्महत्या की धमकी दी तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए कहा गया। इस पर वह बेटी का विवाह न करने के लिए तैयार हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें