फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत : देहरादून से मेहंदीपुर बालाजी गए थे, आश्रम के एक ही कमरे में मृत मिले; Video

Wed, 15 Jan 2025 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस ने बताया कि परिवार तीन-चार दिन पहले बालाजी मंदिर मेहंदीपुर राजस्थान में दर्शन करने गया था। 
विज्ञापन
1 of 4
राजस्थान पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में मेंहदीपुर बालाजी दर्शनों के लिए गए देहरादून के एक परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतकों में दंपती और उनके पुत्र व पुत्री शामिल हैं। मृतकों के शव बालाजी धाम के पास एक धर्मशाला के कमरे में पड़े मिले। राजस्थान पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है। 

विज्ञापन

2 of 4
चारों मृतक - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, एक शक जहर खुरानी गिरोह पर भी जा रहा है। घटना 12 जनवरी की है। राजस्थान पुलिस की ओर से शवों की पहचान होने के बाद मंगलवार को घटना के संबंध में देहरादून पुलिस को इत्तला दी गई है।एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों की पहचान रायपुर के बांगखाला चकतुनवाला के सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (52), उनकी पत्नी कमलेश (48), पुत्री नीलम उपाध्याय और पुत्र नितिन उपाध्याय के रूप में हुई है। परिवार देहरादून से चार दिन पहले निकला था। 
विज्ञापन

3 of 4
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा  है कि मेंहदीपुर की रामकृष्ण धर्मशाला में कमरा नंबर 119 में कर्मचारी सफाई करने पहुंचा था। उसने देखा कि कमरे में दो लोग अचेत अवस्था में बेड पर और दो जमीन पर पड़े थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सकों को बुलाया तो उन्होंने सभी को मृत घोषित कर दिया। कुछ के मुंह से झाग निकल रहे थे। राजस्थान पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सामूहिक आत्महत्या मान रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
मृतक पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस के अनुसार नितिन उपाध्याय ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नियमित कर्मचारी थे। जबकि उनके पिता एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे। नितिन की बहन नीलम की शादी हो चुकी है। लेकिन वह ससुराल से अलग होकर अपने मायके में ही रहती है। कमरा नितिन के नाम पर ही बुक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें