महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चार मैच खेले गए। जिसमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और रायपुर ने अपने-अपने मैच जीत बाजी मारी।
दिन के पहले मैच में चमोली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। नैनीताल ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। टीम के लिए कमल ने 16, विकास ने 14, पीयूष ने 12 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चमोली की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 86 रन बना पाई। दूसरे मैच में ऊधमसिंह नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 120 रन बनाए। साक्षात ने 49, प्रिंस ने 35, ईशांत ने 11 रन बनाए। जवाब में हरिद्वार ने 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 114 रन ही बनाए।
तीसरे मैच में नैनीताल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट खोकर 78 रन बनाए। टीम के लिए सोनू ने 16, कुनाल ने 10 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने 7.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 79 बनाकर आठ विकेट से मैच जीता। सबसे ज्यादा दीपक ने 37, ओम प्रकाश ने 14 रन बनाए। दिन का अंतिम मैच स्पोर्ट्स कॉलेज व हरिद्वार के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम के लिए देव ने 36, प्रियांशु ने 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार की टीम 12 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 75 रन बना पाई।