फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिद्वार में शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने में पीसीएस सहित 20 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIविजिलेंस के देहरादून सेक्टर में शिकायत के बाद दर्ज किया गया केसI



हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद विजिलेंस ने तत्कालीन दो पीसीएस सहित करीब 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने मुकदमे की पुष्टि की है।



जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति थी जिसे सरकार में निहित होना था। लेकिन, तत्कालीन कुछ पीसीएस अधिकारियों ने भू-माफिया से उस संपत्ति को सरकार में निहित करने के बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए गठजोड़ कर लिया। बताया जा रहा है मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गईं। इस बात की गुप्त सूचना किसी ने विजिलेंस को दे दी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद विजिलेंस के देहरादून सेक्टर ने करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में हरिद्वार जिले में जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें पूर्व में तैनात दो पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने और पूर्व पीसीएस के नाम सामने आने पर शासन और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। लोग पीसीएस अधिकारियों के बारे में लगातार चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, प्रकरण में कौन-कौन शामिल हैं, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, हरिद्वार के नामी लोगों और भूमाफिया के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें