फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति बेचने के नाम पर बुटीक संचालिका से चार लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। थाना कोतवाली में संपत्ति बेचने के नाम पर एक बुटीक संचालिका दिव्यांग महिला से चार लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रश्मि बहल पुत्री आरपी बहल मछली बाजार में बुटीक का कार्य करती है। रश्मि के मुताबिक बालछेंद कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी पार्क रोड उसके बुटीक पर आती थी। इसके कारण उसकी बालछेंद कौर से अच्छी जान-पहचान हो गई थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उससे पार्क रोड पर अपनी संपत्ति बिक्री के संबंध में बातचीत की। अच्छे संबंध होने के कारण वह मान गई। इसके बाद उसने आरोपी को अपनी सहेली के सामने साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। जब कागजातों की मांग की तो आरोपी ने कहा कि वह सीधे उसी के नाम रजिस्ट्री करा देगी। इसके बाद आरोपी ने कचहरी में उससे 50 हजार रुपये और ले लिए और अनुबंध करा दिया। रजिस्ट्री की बारी आई तो आरोपी तय समय पर रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं पहुंची। पता किया तो बताया कि पति की तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ सकी। कहा कि जब पति की तबीयत ठीक हो जाएगी तो वह रजिस्ट्री करा लेंगे। पीड़िता के मुताबिक जब वह कुछ दिन बाद आरोपी के घर गई तो जिस संपत्ति के बारे में उससे अनुबंध किया गया था, उस पर निर्माण कार्य चल रहा था। पता चला कि उससे उस संपत्ति को किसी और को बेच दिया है। बात करने पर उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें