फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विद्यालयी शिक्षा विभाग के चार संयुक्त निदेशकों को अपर निदेशक पद पर मिली पदोन्नति, आदेश जारी

Sat, 25 Oct 2025 05:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

विद्यालयी शिक्षा विभाग ने गजेंद्र सिंह सोन को पदोन्नत कर उन्हें अपर शिक्षा निदेशक, प्रारभिंक शिक्षा, कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कुलदीप गैरोला को अपर शिक्षा निदेशक, निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालयी शिक्षा विभाग के चार संयुक्त निदेशकों को अपर निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किया। साथ ही सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

विज्ञापन


सचिव शिक्षा रविनाथ रामन के जारी आदेश में गजेंद्र सिंह सोन को पदोन्नत कर उन्हें अपर शिक्षा निदेशक, प्रारभिंक शिक्षा, कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कुलदीप गैरोला को अपर शिक्षा निदेशक, निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा का प्रभार दिया गया है। साथ ही अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।  

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: जमानत पर छूटा हत्या का आरोपी बना 'आग उगलता शैतान', पहले छेड़छाड़ की; फिर तीन वाहनों को लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव प्रसाद सेमवाल को अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं मंडल) पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा आनंद भारद्वाज को अपर शिक्षा निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पद का प्रभार संभालने का निर्देश दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें