फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त के दौरान सामने से आया हाथियों का झुंड और फिर...

Fri, 20 Oct 2017 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामनगर में कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज में गश्त के दौरान हाथियों का झुंड अचानक सामने आ गया। जिससे हड़बड़ाहट में वाहन पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन


चार वनकर्मी वाहन पेड़ से वाहन टकराने पर घायल हो गए। चारों को इलाज के सयुंक्त चिकित्सालय लाया गया। गंभीर हालत देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

चार कर्मचारी जंगल में वाहन से गश्त कर रहे थे। इस बीच सामने हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

डरकर वाहन से नियंत्रण खो बैठा चालक

गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर - फोटो : डेमो
सामने हाथी देखकर वाहन चालक मनोज करकेती वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।

हादसे में मनोज, फॉरेस्ट गार्ड अजित चौहान, सुरेंद्र बोरा व वन आरक्षी अशोक घायल हो गए। हाथियों ने उन्हें कोई नुकसान नही पहुंचाया। हाथियों का झुंड जंगल में चला गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें