फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून शिशु निकेतन की चार बालिकाएं हुई लापता, हड़कंप

Fri, 16 Sep 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
देहरादून शिशु निकेतन की चार बालिकाओं के बृहस्पतिवार को लापता होने से अफरातफरी मच गई। यह बालिकाएं रोजाना की तरह प्राइमरी स्कूल गई थीं, लेकिन छठे पीरियड के बाद कहीं चली गईं। काफी तलाश करने के बाद उनका पता नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिकाओं की तलाश में एक टीम को हरिद्वार भेजा है।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी में नारी निकेतन से सटे शिशु निकेतन की बालिकाएं दीपनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गई थीं। इनमें से चार बालिकाएं (उम्र करीब पांच से दस साल) स्कूल परिसर से गायब हो गईं। छुट्टी के बाद वह नहीं मिलीं तो शिशु निकेतन प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूछताछ हुई तो पता चला कि चारों छठे पीरियड के बाद से गायब हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

शिशु निकेतन की अधीक्षिका सुनीता सिंह की तरफ से बालिकाओं की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि बालिकाओं को सकुशल बरामद करने के लिए कई टीम गठित की गई। एक टीम को हरिद्वार भेजा गया है। इस बात की भी जांच कराई जाएगी कि बालिकाएं किन परिस्थितियों में गायब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें