प्रशासन, खान, वन विभाग की संयुक्त टीम ने रामनगर में दो स्टोन क्रशन पर इतना जुर्माना लगाया कि सुनकर संचालक सकते में आ गए। वहीं मौके पर मिले सामान को भी सीज कर दिया। पढ़िए पूरा मामला...
टीम ने मनसा और मैसर्स ढिल्लन स्टोन क्रशरों पर छापा मारकर बिना अनुमति गड्ढा खोदकर अवैध खनन करते पकड़ा। टीम ने अवैध खनन में लिप्त पोकलैंड, ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपरों को सीज कर दिया है। दोनों क्रशरों पर 44,814 घनमीटर अवैध खनन करने पर 3 करोड़ 98 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
एसडीएम परितोष वर्मा और उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार को अवैध खनन की सूचना पर छापामारी की। टीम सबसे पहले सक्खनपुर में मनसा स्टोन क्रशर पहुंची यहां दो गड्ढे खोद कर 25,590 घन मीटर अवैध आरबीएम निकाला गया था।