फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बरात में पटाखे की आवाज निकालने पर चार बुलेट सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात में बुलेट से पटाखे की आवाज निकालना चार लोगों को भारी पड़ा। पुलिस ने चारों बुलेट को चिन्हित कर सीज कर दिया। बरात में शामिल एक कार को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रामपुर गांव से एक बरात लक्ष्मीपुर गांव के लिए चली। बरात के आगे चार बुलेट पर सवार युवक पटाखे की आवाज निकालते हुए चल रहे थे। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही एक कार में सवार युवक खिड़कियां खोलकर झूम रहे थे। इससे यातायात प्रभावित हो रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बुलेट और कार को चिन्हित करने के लिए टीम गठित की। वीडियो के माध्यम से वाहनों के नंबर ट्रेस किए गए। पुलिस ने चारों बुलेट और कार को थाने लाकर सीज कर दिया। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में ऐसी हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाई किया गया था। इससे पटाखे की आवाज निकाली जा रही थी। कार में सवार युवक खिड़कियां खोलकर स्टंट कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियान चलाकर वाहनों से मॉडिफाई साइलेंसर हटाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें