पुलिस ने देहरादून जिले में बिधोली गांव के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब बनाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
उस समय आरोपी भट्टी पर शराब निकाल रहे थे। मौके से 60 लीटर शराब के साथ उपकरण आदि बरामद हुए हैं। उधर कोतवाली पुलिस ने देसी शराब की 90 पेटिया बरामद कर दो लोगों को दबोचा है।
प्रेमनगर पुलिस को खबर थी कि बिधोली गांव के जंगल में कच्ची शराब तैयार कर बेची जा रही थी। पुलिस ने गोपनीय रुप से जांच कराई तो इस बात की पुष्टि हुई। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर गोपाल, भीम सिंह, कस्तूरी लाल निवासी खारा खेत और सोमती निवासी बिधोली को मौके पर पकड़ लिया।
तैयार की गई 60 लीटर कच्ची शराब के अलावा उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने 200 लीटर लहान और भट्टी को नष्ट कर दिया। एसओ नरेश राठौड ने बताया कि चारों आरोपी बेरोजगार हैं, जो कच्ची शराब तैयार कर लोगों को बेचते थे। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया है।
उधर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान देसी शराब की 90 पेटी बरामद की है। बरामद शराब चुपहिया वाहन में ले जाई जा रही थी। कोतवाली इंस्पेक्टर डीबीडी जुयाल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर इस वाहन को रोककर तलाशी कराई गई थी। चालक दिलशाद निवासी जीएमएस रोड और सुभाष चंद निवासी सिलोड़ी पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया है।