फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री ने सीवरेज योजना का किया शिलान्यास

विज्ञापन
शक्ति कॉलोनी में स्वीकृत सीवरेज योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।--मंत्री कार्य
विज्ञापन
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति कॉलोनी में तीन करोड़ की लागत से स्वीकृत सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 1300 से अधिक परिवारों को सीवरेज की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी, सख्त नकल कानून और धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भूपेंद्र कठेत, आनंद सिंह बिष्ट, सतेंद्र नाथ, उमेश सिंह नेगी, सागर मल्ल अरोड़ा, राम दयाल भट्ट, जगदीश सेमवाल, रुक्मणी गौड़, मीरा भंडारी, भावना चौधरी, उषा चमोली, ओम प्रकाश बागड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद

शक्ति कॉलोनी में स्वीकृत सीवरेज योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।--मंत्री कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें