निर्वाचन आयोग के आदेश पर विशेष अभियान को भी बीएलओ ने हलके में लिया। इससे नाराज जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जिले के 40 बीएलओ को निलंबित कर दिया है।
पढ़ें, देखिए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रजिस्ट्रार कानूनगो प्रेम सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
एसडीएम को सौंपी जांच
मामले की जांच एसडीएम ललित नारायण मिश्रा को सौपी गई है। एसडीएम 15 दिन में जांच रिपोर्ट देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को आगाह किया है कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
पढ़ें,जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल
बूथों पर गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 12 मार्च तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।