पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए केंद्रीय बजट 2023–2024 की खूबियां बताई। हाईकमान ने ये योजना बनाई है कि मंत्रियों पूर्व मंत्रियों को देशभर में लोगों को बजट की खूबियां बतानी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये बजट सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी है।
ये गिनाई खूबियां
- भारत को दुनिया का विकसित देश बनाना इस बजट का एजेंडा है
- भारत की विकास दर क़रीब 7% होने वाली है
- देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान् की व्यवस्था की गई है
- 220 करोड़ टीके भाजपा ने देशभर में लगाए हैं ये टीका मेक इन इंडिया है
- तमाम दिक्कतों के बावजूद भारत में एफडीआई आया
- 2014 में दो मोबाइल फैक्ट्री थी आज 270 मोबाइल फैक्ट्री हैं
- इस बजट के केंद्र भारत का कृषि विकास है इसके लिए 20 लाख करोड़ का क्रेडिट अब तक सबसे अधिक
- उत्तराखंड के प्रतिभा संपन्न नौजवान अग्रीकल्चर में सक्रिय हों और स्टार्ट–अप का लाभ उठाएं
- उत्तराखंड में सारी समितियों का डिजिटिलिकरण हो गया है
- मत्स्य पालन यानी ब्लू इकॉनोमी को 6000 करोड़
- मोटा अनाज यानि श्री अन्न योजना के लिए भी बड़ा प्रावधान किया गया है