फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: हादसे में घायल पूर्व फौजी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल पूर्व फौजी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार (50) निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर बरोटीवाला दो वर्ष पूर्व सेना से रिटायर्ड हुए थे। वह उपनल के माध्यम से खोदरी पावर हाउस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। बीते सोमवार को वह बाइक से अपनी मां के लिए दवा लेने छरबा गए हुए थे। लौटते वक्त लांघा रोड पर स्वारना पुल के समीप सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उपचार के दौरान झाझरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई पवन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें