फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पूर्व सचिव और सहकारिता आंकिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप

Wed, 16 Jul 2025 02:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व सचिव और सहकारिता आंकिक गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोखरी ब्लॉक के ग्रामीण बचत केंद्र मसौली में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व सचिव मोहनलाल, निवासी नौटी (कर्णप्रयाग) और सहकारिता आंकिक अमित सिंह नेगी, निवासी नौली (पोखरी) को  गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी राजन कुमार की तहरीर पर थाना पोखरी में मामला दर्ज किया गया था। दोनों पर वर्ष 2017 से 2023 के बीच 76 लाख 48 हजार 559 रुपये के गबन का आरोप है।
जांच में मृत खाताधारकों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेजों के ज़रिए धन निकासी का खुलासा हुआ।

162 खातों में गड़बड़ी पाई गई, जिनमें कई निकासी फॉर्म पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर मिले। पुलिस ने विशेष कैंप लगाकर 110 खाताधारकों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने निकासी की जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षकों ने प्रार्थना सभा में बच्चों को गीता के श्लोक पढ़ाने का किया विरोध, निदेशक को लिखा पत्र

लेखा सहायक द्वारा 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की गई, जो बैंक में जमा नहीं हुई। पूर्व सचिव ने 12.5 लाख रुपये की अवैध निकासी की, जो उनकी अधिकृत सीमा से बाहर थी। समिति पर 800 खातों में 26 लाख से अधिक की देनदारी भी सामने आई है। अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें