फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल पहुंचे एलबीएस अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सोमवार देर शाम को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी, मसूरी पहुंच गए हैं। पूर्व राष्ट्रपति मंगलवार सुबह 10 बजे एलबीएस अकादमी के संपूर्णानंद सभागार में 2022 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। अकादमी निदेशक श्रीनिवास आर कटिकिथला ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल रात्रि विश्राम एलबीएस अकादमी में करेंगे।
विज्ञापन

उधर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएस) में फेज-4 का 17वां राउंड के मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अकादमी के संपूर्णानंद सभागार में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले इसके लिए सबको मिलकर गंभीर प्रयास चाहिए।
कार्यक्रम में आईएएस प्रथम चरण के सभी प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों ने भी शिरकत की। वहीं प्रथम चरण के अधिकारी प्रशिक्षुओं को पुरस्कार वितरण भी किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने आईएएस अधिकारियो को संबोधित करने के बाद देर शाम को ही मसूरी से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें