फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व और वर्तमान सिपाही पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पूर्व और एक वर्तमान सिपाही पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि दोनों उसे धमकाकर होटल ले जाते थे और वहां बारी-बारी से दुष्कर्म करते थे। इनमें से एक आरोपी वीआरएस ले चुका है। जबकि, दूसरे की पुलिस लाइन में तैनाती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि महिला ने कुंवर पाल सिंह नेगी निवासी रायपुर पर आरोप लगाया है। कुंवर पाल पुलिस विभाग में तैनात था और उसने अब वीआरएस ले लिया है। आरोप है कि वह लंबे समय से सुबह घूमने जाते समय उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। इसके बाद कुंवर पाल ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकियां देता था कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति और बेटी को मार देगा।



शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद भी उसका का मन नहीं भरा और वह अपने एक अन्य दोस्त कुलवीर को अपने साथ लेकर आया, जोकि इस समय पुलिस लाइन में तैनात है। कुलवीर ने भी उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी उसे जबरदस्ती सुमननगर स्थित एक होटल के एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर पर कुंवरपाल सिंह और कुलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें