फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व पीएम की पोती का आरोप, आईपीएस के दबाव में काम कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पूर्व पीएम की पोती ने अब पुलिस पर एक वरिष्ठ आईपीएस के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता अंद्रीजा सिंह ने कहा है कि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस मामले में कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं। इसी कारण पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दहेज उत्पीड़न की धाराएं भी नहीं लगाई गई हैं। हालांकि, जिस आईपीएस पर उन्होंने आरोप लगाए उन्होंने विवेचना के दौरान इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
विज्ञापन




अंद्रीजा ने राजपुर स्थित डब्ल्यूआईसी में पत्रकारों से वार्ता में यह सब आरोप लगाए। उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा सहित अन्य आरोप में पति अरकेश नारायण, ससुर अनंग उदय सिंह, देवर कलिकेश नारायण, मैनेजर हरि सिंह और रविता के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। लेकिन, अंद्रीजा इस मामले में मुख्यमंत्री से भी मिली थीं। उन्होंने अब एसएसपी से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उनके जेठ के साथ पढ़े हैं। इसलिए वह उनके कहने पर पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने भी हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया।



ये है मामला

अंद्रीजा के अनुसार वह 13 मई 2023 को किसी काम से घर से बाहर गईं। जब घर लौटीं तो गार्ड ने पति अरकेश नारायण और मैनेजर हरि सिंह के कहने पर घर में ताला लगाकर उनको घर में जाने से रोका। 40-45 मिनट बाद वह घर में दाखिल हुईं। आरोप है कि अरकेश नारायण, अनंग उदय सिंह व कलिकेश नारायण के इशारे पर हरि सिंह, रविता व अन्य ने उनके साथ धक्कामुक्की, गाली–गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद ही दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन




पति ने लगाया पैतृक घर पर कब्जे की कोशिश का आरोप

अंद्रीजा के आरोपों के बाद उनके पति अरकेश नारायण ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनके घर में पत्नी अंद्रीजा के साथ दो साल से उनकी बहन ऋचा मंजरी सिंह, पिता अजय सिंह भी रह रहे हैं। उन्होंने इन सभी का भूमाफिया से गठजोड़ बताया। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अपने परिवार के साथ मिलकर उनके पैतृक आवास पर कब्जा कर बेचना चाह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें