फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Ram Vilas Yadav: गिरफ्तारी से बचने के लिए यादव की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट, दायर की अग्रिम जमानत याचिका

Thu, 14 Jul 2022 11:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

मामले के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव को विजिलेंस गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस प्रकरण पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की अदालत में सुनवाई होगी।

विज्ञापन


मामले के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव को विजिलेंस गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। विजिलेंस ने कुछ दिन पहले कुसुम यादव और उनकी बेटी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जब पूर्व आईएएस रामविलास यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि सारा हिसाब-किताब उनकी पत्नी कुसुम यादव के पास ही है। ऐसे में कुसुम यादव ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... IAS Ram Vilas Yadav: विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने दी एक दिन की रिमांड की मंजूरी, नहीं दिए थे सवालों के जवाब


ये भी पढ़ें...  चर्चा में आईएएस अफसर के कारनामे: गांव में आलीशान मकान, लिखा पंचायत घर, पढ़ें राम विलास के झूठों की खुली पोल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें