फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पूर्व आईएएस की पत्नी के खिलाफ हो सकती है चार्जशीट दाखिल, कई बार नोटिस भेजने पर भी नहीं हुईं हाजिर

Wed, 07 Sep 2022 02:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ विजिलेंस 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें उनकी आय से करीब 2700 फीसदी अधिक की संपत्ति होने का ब्योरा दर्ज है। वहीं उनकी पत्नी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस रामविलास यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी को भगोड़ा घोषित किया जा सकता है। विजिलेंस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उनकी पत्नी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। यादव की पत्नी को हाजिर होने के लिए दर्जनों बार नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन, अब तक वह विजिलेंस के सामने प्रस्तुत नहीं हुई हैं।

ये भी पढ़ें...कहीं जांच कहीं आंच: उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों खूब गरमा रहे ये पांच मुद्दे, छिड़ चुकी है सियासी जंग

बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। इससे पहले यादव को भी बयान दर्ज करने के बाद ही गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि यादव के खिलाफ विजिलेंस 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें उनकी आय से करीब 2700 फीसदी अधिक की संपत्ति होने का ब्योरा दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें