फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए सभी लोग मिलकर करें सहयोग : कोश्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रक्षा मंच के अभ्यास वर्ग के समापन समारोह में हुए शामिल हुए पूर्व राज्यपाल
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भारत तभी आत्मनिर्भर बन सकता है जबकि सभी लोग मिलकर इसके लिए प्रयास करें।

पूर्व राज्यपाल रविवार को हनुमद्धाम में भारत रक्षा मंच के माध्यम से आयोजित अभ्यास वर्ग के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्हें आत्मनिर्भर स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्म निर्भर भारत का सपना देखा है, जिसे जमीन पर उतारने का प्रयास देश की जनता के माध्यम से किया जा रहा है। युवा वर्ग इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है। युवाओं को देश के विकास के मामले में सजगता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन




भारत रक्षा मंच के संस्थापक सूर्यकांत केलकर ने विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने भगत सिंह कोश्यारी को आत्मनिर्भर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय संगठन प्रमुख शाशक चोपड़ा, डाॅ. सरोज सोनी, महिला मंच प्रमुख अर्चना पांडेय कार्यालय मंत्री मनीष वर्मा, प्रवेश राणा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें