फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: भाजपा महिला मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, तीन माह पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास

Fri, 19 May 2023 01:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन की खबरें भी सामने आई हैं। सिमरन के पति ने भी करीब तीन माह पूर्व कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री सिमरन गाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात वह बालकनी से गिर गई थी। कुछ समय पहले ही उन्हें संगठन ने पदमुक्त किया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लाए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक सिमरन के पति मुकेश गाबा ने भी करीब तीन माह पूर्व कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। मुकेश गाबा व्यवसायी हैं। पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन की खबरें भी सामने आई हैं। मई माह के शुरुआती सप्ताह में सिमरन के पति मुकेश गाबा ने फेसबुक पर लाइव आकर सिमरन पर आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी कर सकते हैं गूंजी का दौरा, आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, तय होगा एजेंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने भाजपा के कई पदाधिकारियों व मंत्रियों को लेकर भी कुछ बातें कही थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने कहा कि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें