फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया म्यूंढा का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत म्यूंढा के चायला, मजूका और छानी में दो जून को बादल फटने से किसानों व ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शरण नौटियाल ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावितों का हालचाल जाना और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उनकी हरसंभव सहायता के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा शासन से शीघ्र सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करने की मांग की। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों को जल्द राहत राशि व उचित मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन को मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें