फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा में जाने की चर्चाओं पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया विराम...जानें क्या दिया जवाब

Tue, 05 Mar 2024 10:33 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

कांग्रेस के हलकों में भी प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं गरमा रही थीं। अटकलें थीं कि उन्हें भाजपा शामिल कराकर टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है, लेकिन अब इस मामले में प्रीतम सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी विधायक प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को विराम लगाया। उन्होंने कहा, मेरी भाजपा के न तो किसी केंद्रीय और न ही किसी प्रदेश स्तर के नेता से बात हुई है।

विज्ञापन

कहा, कुछ लोग बिना चिंगारी से धुआं उड़ा रहे थे।

उनका इशारा टिहरी लोस सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने की ओर था। दरअसल, कांग्रेस के हलकों में भी प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं गरमा रही थीं। अटकलें थीं कि उन्हें भाजपा शामिल कराकर टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet:  पीएम आवास के लाभार्थियों पर सरकार मेहरबान, अब देना होगा कम पैसा...जानें और क्या फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान प्रीतम ने कहा, आने जाने की बात तो तब हो, जब उनकी किसी से बातचीत हुई हो। कहा, पूर्व में भी उनके भाजपा में जाने की अफवाहें उड़ाई गई थीं। तब उन्होंने राहुल गांधी को भी इस बारे में बताया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें