फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुझे साइडलाइन कौन कह रहा है? प्रेसकांफ्रेंस में पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम निशंक ने दिया जवाब

Fri, 23 Oct 2026 01:57 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की भूमिका को लेकर सवाल उठे। साइडलाइन किए जाने के सवाल पर निशंक ने इसे खारिज करते हुए कहा कि संगठन को जब और जहां उनकी जरूरत होगी, वह अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से प्रेसवार्ता के दौरान जब पूछा गया कि क्या उन्हें राजनीति में साइडलाइन कर दिया गया है, तो उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, ऐसा कौन कह रहा है? ऐसा तो नहीं है।

निशंक ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह कम उम्र में विधायक बने, मंत्री रहे, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई। राजनीति में उनका लंबा कार्यकाल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को जब-जब उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।

साल 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर निशंक ने कहा कि पार्टी संगठन को जहां उनकी जरूरत महसूस होगी, वह वहां खड़े रहेंगे। उनके इस बयान से साफ है कि वह आगामी चुनाव में अपनी भूमिका को पार्टी के निर्णय और संगठन की जरूरत के अनुसार देख रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...अंकिता हत्याकांड:  उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। हालांकि, निशंक ने अपनी संभावित चुनावी जिम्मेदारी या किसी खास पद को लेकर कोई स्पष्ट दावा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें