देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को लोक भवन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को 25 दिसंबर को लेखक गांव में आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025, बाल अटल व्याख्यान प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रण दिया। ब्यूरो