फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: तीन दिवसीय मानसून सत्र...पूर्व सीएम हरीश रावत गैरसैंण में 21 अगस्त को रखेंगे उपवास

Sat, 10 Aug 2024 03:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ऋषिकेश से बदरीनाथ और गैरसैंण की तरफ जाते समय ग्रीष्मकालीन राजधानी के बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं। 21 अगस्त को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
 पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 21 अगस्त से तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू होगा। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत गैरसैंण में उपवास पर बैठेंगे। उनका कहना है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी के चिह्न खोलने के लिए गैरसैंण जाऊंगा।

भाजपा सरकार के शासन में गैरसैंण की लगातार उपेक्षा की जा रही है। रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ऋषिकेश से बदरीनाथ और गैरसैंण की तरफ जाते समय ग्रीष्मकालीन राजधानी के बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं। 21 अगस्त को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। उसी दिन मैं गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के चिह्न खोजने के लिए जाऊंगा।

कांग्रेस की दोहरी मानसिकता: प्रेमचंद अग्रवाल

विज्ञापन

पहले गैरसैंण में स्थापित महावीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिभा के सामने उपवास पर बैठूंगा। गैरसैंण की लगातार उपेक्षा हो रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी में कुछ नहीं हुआ है। उधर, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, गैरसैंण को लेकर कांग्रेस की दोहरी मानसिकता है।

ये भी पढ़ें....सनकी पार्टनर:  बेटे की चाहत में दो शादियां और दो लिव इन रिलेशन बनाए, महिला ने बताई करतूत सुनकर आयोग भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सरकार ने गैरसैंण में सत्र कराने का निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने भी इस आपत्ति जताई। अब सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी में मानसून सत्र कराने जा रही है। इस पर कांग्रेस नेता धरना प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें