कार्यकर्ता नहीं पहुंचे फिर भी समय से शुरू हुआ कार्यक्रम
बीसी खंडूड़ी राजनीति में सादगी, ईमानदारी और कड़े अनुशासन का प्रतीक थे। उनकी पहचान संवेदनशील राजनेता के तौर पर थी। एक बार चुनावी बैठक में हल्द्वानी में वह तय समय पर पहुंच गए लेकिन वहां पर सभी कार्यकर्ता नहीं पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम तय समय पर शुरू करवाया और जितने लोग मौजूद थे उन्हीं को संबोधित कर समय से कार्यक्रम समाप्त कर चले गए। इस तरह के उनके कई किस्से हैं जिससे उनके समय के प्रति प्रतिबद्धता पता चलती है। - हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी
ये भी पढ़ें...B.C Khanduri Death: रिटायरमेंट के बाद चुनी जनसेवा, राजनीति में लाए अटल बिहारी वाजपेयी, तस्वीरों में देखें सफर
रोडवेज बस से पहुंचकर संबोधित की जनसभा
अन्य राजनेताओं से इतर वह सियासत में भी अनुशासन और समय के प्रति पाबंद थे। उनकी जनसभा तय समय पर शुरू होती थी चाहे जितने लोग आए हों। एक बार 1991 में बैजरो में उनकी गाड़ी खराब हो गई तो रोडवेज बस से पहुंचकर उन्होंने समय पर जनसभा संबोधित की। वह फिजूलखर्ची के भी खिलाफ थे और ट्रेन से सफर करते थे। दिल्ली से रात साढ़े तीन बजे नजीबाबाद पहुंचते थे। वापसी में ट्रेन रात एक बजे थी तब भी वह ट्रेन से ही जाते थे। - उमेश त्रिपाठी, तत्कालीन अध्यक्ष कोऑपरेटिव सोसायटी