फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष समर्थकों समेत भाजपा में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्ड नंबर तीन से सभासद का टिकट न मिलने से थे नाराज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। नगर पालिका, विकासनगर के वार्ड नंबर तीन से सभासद का टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष कितेश जायसवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल में अपने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोहित रोहिला ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह और निकाय चुनाव प्रभारी विनोद सुयाल ने फूलमाला पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं का हमेशा यूज एंड थ्रो किया। कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है, यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। उनकी योग्यता के आधार पर संगठन और जन सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य भी भाजपा करती है। कहा कि भाजपा विकासनगर और हरबर्टपुर में जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि कितेश जायसवाल एक अनुभवी नेता हैं। आम जनमानस से उनका सीधा जुड़ाव है। कहा कि उनके भाजपा शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सदस्यता लेने वालों में संगीता जायसवाल, अभिनव जायसवाल, श्वेता अग्रवाल, अनूप नौटियाल, रितु वालिया, दिव्या डंग, सुबोध कर्णवाल, अजय गोयल, सुशांत गोयल, सोनिया, अनीता शर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, शुभम गर्ग, धीरेंद्र पटवाल, अरुण मित्तल, टीकाराम डोभाल, नीरज ठाकुर, बिंदिया शर्मा, जयंती पटवाल, बीना डोभाल, शांति जुवांठा, अनुपमा टोंक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें