फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पूर्व मुख्य सचिव की पत्नी ने बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 14 Jun 2024 08:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आरोप है कि शादी के बाद जानिश कश्यप और उसकी पत्नी नेहा कश्यप बेटे को प्रताड़ित करते हुए प्रॉपर्टी नाम करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्य सचिव की पत्नी ने बहू और उसके मायके वालों पर ब्लैकमेल कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने बहू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव एस रामास्वामी की पत्नी मीना शर्मा निवासी ओल्ड मसूरी रोड ने शिकायत की। बताया कि उनके बेटे डॉ. आर हर्षवर्धन की शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर फिरोजपुर पंजाब की युवती सबीना का बायोडाटा देखा। युवती के माता-पिता नहीं थे। रेलवे में गार्ड युवती के भाई जानिश कश्यप से बात कर सबीना के बारे में जानकारी की। इसके बाद जानिश कश्यप और उसकी पत्नी नेहा कश्यप उनके घर आए और बातचीत की। 14 दिसंबर 2022 को फिरोजपुर पंजाब में दोनों की सगाई हुई।
चार दिसंबर 2023 को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में बेटे की सबीना से शादी हो गई।

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी जल्द करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, विकास की नवरत्न योजनाओं के लिए करेंगे पैरवी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद जानिश कश्यप और उसकी पत्नी नेहा कश्यप बेटे को प्रताड़ित करते हुए प्रॉपर्टी नाम करने का दबाव बनाने लगे। 23 फरवरी को जानिश और नेहा दून के एक होटल में आए। तभी सबीना भी घर के सामान और गहने लेकर होटल में उनके पास गई और वहां से फिरोजपुर चली गई। आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए प्रॉपर्टी नाम करने को कहा। राजपुर पुलिस ने मामले में फिरोजपुर पंजाब निवासी जानिश, नेहा और सबीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें