फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सचिवालय में दिया धरना, पुलिस ने किया गिफ्तार 

Wed, 21 Aug 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
धरने पर बैठे मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड़ मंगलवार को सचिवालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। काफी देर मनाने के बाद भी जब वे नहीं मानें तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बाद में बेहड़ को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उनका कहना था कि रुद्रपुर सब्जी मंडी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत नगर आयुक्त की ओर से कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गलत है। वे इस दौरान सीएम से मुलाकात करने की जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले आई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 

बेहड़ पर पुलिस कार्रवाई की कांग्रेस के नेताओं को जैसे ही सूचना मिली, वे भी पुलिस लाइन पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन पहुंचने वालों में पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यंकांत धस्माना, लाल चंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, राजेंद्र भंडारी, राजेश शर्मा, संजय भट्ट, शांति रावत, रेनू नेगी, सुरेंद्र रांगड़, महेश जोशी, किशोरी लाल शर्मा, ललित भद्री, सुलेमान अली प्रमुख रूप से शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें