फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेजी से बनेगा आपका आधार कार्ड

Mon, 08 Dec 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी तीन नई एजेंसियों को सौंपी जा रही है। अभी दो एजेंसियां काम कर रही हैं।
विज्ञापन


वार्डों में शिविर लगाने के लिए खाका तैयार
दूसरी ओर, नगर निगम के सभी 60 वार्डों में शिविर लगाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। सोमवार को यह प्रशासन को दिया जाएगा। दून में आधार कार्ड बनाने का काम दो एजेंसियां विरंची और कारवी कर रही हैं।

लेकिन गैस सब्सिडी फार्म और बैंक खातों के साथ आधार कार्ड जोड़ने की अनिवार्यता के बाद आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग परेशान होने लगे हैं। नगर निगम में चल रहे शिविर में दो एजेंसियां कार्ड बना रही हैं, लेकिन काम का बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में केंद्रीय आधार प्रोजेक्ट ने तीन नई एजेंसियों को भी काम देने का निर्णय किया है। स्टेट रिसोर्स पर्सन आदित्य कुमार ने बताया कि डाटा सॉफ्ट, वेवल और नेकटॉन एजेंसियां शहर में काम करेंगी। यही एजेंसियां ब्लाकों में भी शिविर लगाएंगी। बताया कि पांच कंपनियां होने के बाद आधार कार्ड के काम में तेजी आएगी।

हर दिन चार-पांच सौ लोग भर रहे फार्म
नगर निगम में विरंची ने पांच और कारवी ने दो मशीनें लगाई हैं। कर्मचारियों के अनुसार हर दिन औसतन चार-पांच सौ लोग फार्म भर रहे हैं। एक फार्म भरने, बायोमेट्रिक्स जांच आदि में औसत बीस मिनट का वक्त लगता है।

बनी रहेगी मशीनों की कमी
वार्डों में शिविर लगाने के लिए 20 दिसंबर को 20 नई मशीनें दून पहुंच जाएंगी। इसके बाद वार्डों के लिए कुल 31 मशीनें उपलब्ध होंगी। हालांकि, इससे भी काम आसान होना मुमकिन नहीं है। दरअसल, हर वार्ड में दो मशीनें चाहिए होंगी। साठ वार्डों के लिए 120 मशीन लगेंगी।

प्रशासन की बैठक कल
एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह के साथ केंद्रीय आधार प्रोजेक्ट के रिसोर्स पर्सन आदित्य कुमार की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी विरंची, कारवी, नेकटॉन, डाटा सॉफ्ट और वेवल के कार्य का खाका तैयार होगा।
विज्ञापन


डीएम से मिले विधायक
राजपुर रोड विधायक राजकुमार रविवार को डीएम से मिलकर आधार कार्ड बनाने में लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। विधायक ने डीएम से कहा कि आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। प्रशासन को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। डीएम ने विधायक को समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें