फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, श्यामपुर रेंज अधिकारी का जवाब तलब

Thu, 21 May 2026 12:45 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे श्यामपुर रेंज के जंगल में बाघों की मौत मामले ने चिंता बढ़ा दी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दिए। 
विज्ञापन
वन मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वन मंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि इस प्रकरण में श्यामपुर रेंज अधिकारी विनय कुमार राठी का जवाब तलब किया गया है।वन मंत्री उनियाल ने कहा, कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने प्रमुख वन संरक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि कहीं इसमें विभागीय मिलीभगत तो नहीं है। यह घटना राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे श्यामपुर रेंज के जंगल में हुई थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक नर और एक मादा बाघ को जहर देकर मारा गया था। उनके पंजे काटकर गायब कर दिए गए थे। प्रकरण सामने आने में वन दरोगा भूपेंद्र बिष्ट और वन रक्षक तरुण सैनी की सजग भूमिका रही है। मंत्री ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों को दंडित किया जाएगा, जबकि बेहतर काम करने वाले सम्मानित होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें