फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वन मुख्यालय ने कमेटियों के गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा, खेलकूद प्रतियोगिता-2025 की तैयारियां तेज

Tue, 22 Jul 2025 11:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

28वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में 4000 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। वन मुख्यालय ने प्रतियोगिता के मद्देनजर हाई पॉवर कमेटी और एक्जीक्यूटिव कमेटी गठन के प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें कमेटियों के अधिकार और कर्तव्य क्या होंगे, उसका भी उल्लेख किया गया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 4000 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन व स्थानीय स्तर पर आनेजाने की व्यवस्था, खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खेल सामग्री क्रय करने से लेकर उद्घाटन से लेकर समापन समारोह का आयोजन किया जाना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शाह के फलक पर भी धामी की धमक, प्रदेश से लौटने के दो दिन बाद की तारीफ, बढ़ाया सियासी पारा
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हाई पॉवर और एक्जीक्यूटिव कमेटी गठित किया जाना प्रस्तावित है। आठ सदस्यीय हाई पॉवर कमेटी के अध्यक्ष वन मंत्री होंगे, जबकि नौ सदस्यीय एक्जीक्यूटिव कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख वन संरक्षक होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें