वन विभाग के प्रस्ताव पर चयन आयोग ने तीन अगस्त 2017 को वन रक्षक पदों की विज्ञप्ति जारी की थी, लेकिन आवेदन शुरू होते ही सरकार ने आयु सीमा को लेकर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद वन विभाग ने अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष से बढ़ा कर 28 वर्ष की। फिर जून 2019 में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई।
इन पदों के लिए डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। शारीरिक टेस्ट कराने के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों का रिकार्ड वन विभाग को भेजा था, पर विभाग शारीरिक टेस्ट नहीं कर पाया था।
वन रक्षकों की भर्ती के लिए वन विभाग ने नियमावली में संशोधन तो कर लिया है, लेकिन कार्मिक विभाग की नियमावली में शारीरिक टेस्ट से पहले लिखित परीक्षा कराने का प्रावधान नहीं है। विभागीय नियमावली के आधार पर भर्ती की जाए या नहीं, इसके लिए शासन से राय ली जाएगी।
-संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग