फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैंक और रेलवे की तर्ज पर होगी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा, ऐसा होगा पैटर्न

Wed, 22 Jan 2020 02:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दो अलग-अलग सत्र में और अलग-अलग प्रश्नपत्रों से होगी परीक्षा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा बैंक, रेलवे आदि की तर्ज पर कराएगा। परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में होगी और दोनों सत्रों में प्रश्न पत्र भी अलग-अलग होंगे।

विज्ञापन


फॉरेस्ट गार्ड के 1239 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब डेढ़ लाख आवेदन मिले थे। आवेदकों की बड़ी संख्या होने के कारण आयोग को यह परीक्षा दो सत्र में करानी पड़ रही है।

खास बात यह है कि दोनोें सत्रों के प्रश्नपत्र भी अलग-अलग होंगे। बैंक, रेलवे आदि भी इसी तरह से परीक्षा कराते हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक परीक्षा के बाद प्रश्नपत्रों के आधार पर आवेदकों के  अंकों का नार्मलाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


एक साथ परीक्षा कराने में सबसे अधिक समस्या परीक्षा केंद्रों की है। आयोग को पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र नहीं मिल पा रहे हैं। आयोग की ओर से बाद में नार्मलाइजेशन की पूरी जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी। परीक्षा 16 फरवरी को 10 बजे से 12 तक पहले सत्र और दो बजे से चार बजे तक दूसरे सत्र में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस में रेडियो अफसरों के 25 पदों के लिए होगी परीक्षा

पुलिस विभाग की ओर से रेडियो अनुरक्षण अधिकारियों के 30 पदों की बजाय अब 25 पदों पर परीक्षा कराने को कहा गया है। ढांचे के पुनर्गठन के बाद रेडियो अनुरक्षण अधिकारियों का पदनाम रेडियो अफसर हो गया है और इनके पद भी 25 रह गए हैं। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 3400 आवेदन मिले हैं। आयोग के सचिव के मुताबिक यह परीक्षा 23 फरवरी को 10 बजे से 12 बजे के बीच होगी। 

वन दरोगा के 316 पदों के लिए 12 हजार आवेदन मिले
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को वन दरोगा के 216 पदों के लिए अब तक करीब 12 हजार आवेदन मिले चुके हैं। इसकी परीक्षा तीन फरवरी को होनी है। मुसीबत यह है कि यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंच चुका है और हाईकोर्ट इस पर स्थगन आदेश भी जारी कर चुका है। आयोग का कहना है कि अभी हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी उन्हें नहीं मिली है, लिहाजा तैयारी की जा रही है और आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें